ईशान किशन का धमाका: 27 गेंदों में ठोकी रिकॉर्ड फिफ्टी

पाकिस्तानी गेंदबाजों की ली खबर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इसके बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज अपनाया। दूसरे ओवर में शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ उन्होंने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। इस ओवर में पाकिस्तान को 15 रन खर्च करने पड़े।

ईशान ने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर इतिहास रच दिया। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की झड़ी लगी रही। 8वें ओवर के बाद वह थोड़ी असहजता महसूस करते दिखे, जिसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा।

पीएम केयर्सः पीएमओ ने लोकसभा से कहा- संसद में कोई सवाल नहीं पूछा जा सकता Read More पीएम केयर्सः पीएमओ ने लोकसभा से कहा- संसद में कोई सवाल नहीं पूछा जा सकता

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें