बीजपुर रिहंदेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच निकली भव्य शिव बारात

श्रद्धालुओं ने किया आराध्य रिहंदेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/ सोनभद्र -

एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

IMG-20260215-WA0091

कुशीनगर :  खड्डा में 716 करोड़ के पुल को मिली मंजूरी Read More कुशीनगर :  खड्डा में 716 करोड़ के पुल को मिली मंजूरी

उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। एनटीपीसी के महाप्रबंधक (O&M) पी.के. नायक की गरिमामयी उपस्थिति में उपमहाप्रबंधक जी.सी. साहू ने सपरिवार यजमान की भूमिका निभाते हुए विधि-विधान से पूजा संपन्न की। मंदिर प्रांगण में संगीतमय रामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया, जिसका समापन 16 फरवरी को प्रातः होगा।

अमरोहा में 'खाकी' और 'काला कोट' में हिंसक टकराव Read More अमरोहा में 'खाकी' और 'काला कोट' में हिंसक टकराव

इस अनुष्ठान में निशांत कमल, राकेश राय, प्रमोद द्विवेदी और विकास दुबे सहित कई सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। दोपहर बाद ओबरा से आए शंकर सोनी के कुशल संचालन में देवाधिदेव महादेव और जगत जननी माता पार्वती की भव्य शिव बारात निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे एनटीपीसी परिसर में भ्रमण के लिए निकली। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर और मिष्ठान वितरित कर बारातियों का स्वागत किया।

मड़वा अतवारा (कुड़वा घाट) में नवनिर्मित पीपा पुल का विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि-पूजन Read More मड़वा अतवारा (कुड़वा घाट) में नवनिर्मित पीपा पुल का विधायक सुरेश पासी ने किया भूमि-पूजन

परिसर की माताओं और बहनों ने स्थान-स्थान पर भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारी। डीजे की धुन और शंखनाद के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते और झूमते नजर आए।मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने बताया कि रिहंदेश्वर महादेव के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा है और यह बारात प्रतिवर्ष सनातन परंपरा को जीवंत करने के लिए निकाली जाती है।

आयोजन को सफल बनाने में आर.एन. वर्मा, ओ.पी. कुशवाहा, संजय कुमार, हरिओम मिश्रा, रामानंद यादव और रिंकेश उपाध्याय सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। सुरक्षा की दृष्टि से बीजपुर थाना के उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे अपने पुलिस बल के साथ पूरी शोभायात्रा के दौरान मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हुआ। धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मोनीशा कुलश्रेष्ठ सहित एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी आरती में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनंत मोहन, अनिल त्रिपाठी और प्रवीण कुमार सहित पत्रकार जगत के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार