आदित्य जैन बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महामंत्री, संगठन में खुशी की लहर

यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला -

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा 7 फरवरी को आदित्य जैन को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आदित्य जैन के चयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।

आदित्य जैन बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महामंत्री, संगठन में खुशी की लहर

पात्र परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं - सीडीओ  Read More पात्र परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं - सीडीओ 

इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष निक्कू पंडित ने आदित्य जैन को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य जैन अपने अनुभव और कर्मठता के बल पर किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

कचहरी से बाइक चोरी  पुलिस को नही लगा कोई सुराग Read More कचहरी से बाइक चोरी  पुलिस को नही लगा कोई सुराग


निक्कू पंडित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (भानु) निरंतर किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। आदित्य जैन की नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और किसान आंदोलन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

मिशन 2027 बाल श्रम मुक्त बनेगा सोनभद्र, कलेक्ट्रेट में 5 फरवरी को जुटेगी विशेषज्ञों की टीम Read More मिशन 2027 बाल श्रम मुक्त बनेगा सोनभद्र, कलेक्ट्रेट में 5 फरवरी को जुटेगी विशेषज्ञों की टीम

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें