करोलबाग में सड़क पानी और जन सुविधा कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन विधायक विषेश रवि 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्ली, करोलबाग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक विषय रवि के द्वारा क्षेत्र के पहाड़ गंज वार्डों में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। मंटोला में पीने का पानी पहुंचाने के लिए ऑनलाइन बूस्टर, प्रकाश मौहल्ला संगाताराशन,व रत्न गली मंटोला में सड़क निर्माण, और बसंत रोड एवं आराकाशा रोड में जन सुविधा काम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं।
 
अब स्थानीय निवासियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।यह कार्य पानी की समस्या को हल करने और जल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। वहीं लम्बे समय से जर्जर सड़क और गड्ढों की समस्या से परेशान स्थानीय निवासियों ने नई सड़क के बनने पर संतोष व्यक्त किया। लोगो का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं की आशांका भी कम होगी।
 
और साथ ही विधायक विषेश रवि ने स्थानीय निवासियों के लिए एक नए और आधुनिक जन सुविधा कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है यह सुविधा आम जनता को एक ही धत के नीचे कई प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करेंगी।इसका उद्देश्य क्षेत्र में सुविधाओं को आधुनिक,कुशल और सुलभ बनाना है जो सरकारी कामकाज में तेजी लाएगा।यह सेवा स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि अब उन्हें अपनी फ़ाइलों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विभागिये, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें