Haryana: हरियाणा में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें क्या है वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में रोहतक जिले के महम थाना परिसर में जब्त की गई शराब को नष्ट करने के बजाय बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और उच्च अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई की।

10 दिन पहले की घटना, बाहरी लोगों की मिलीभगत का शक

जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले थाने में रखी जब्त शराब को नियमानुसार पूरी तरह नष्ट नहीं किया गया। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने बाहरी व्यक्तियों की मदद से शराब को बाजार में बेच दिया। मामला सामने आने के बाद इसकी सूचना रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेंद्र भौरिया तक पहुंची।

एसपी ने डीएसपी को सौंपी जांच

राज्यपाल तक पहुंची लैबुड़वा तालके जीर्णोद्धार, व पार्क निर्माण की मांग Read More राज्यपाल तक पहुंची लैबुड़वा तालके जीर्णोद्धार, व पार्क निर्माण की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुरेंद्र भौरिया ने जांच की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) गुलाब सिंह को सौंपी। डीएसपी ने विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को प्रस्तुत की।

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  Read More जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

थाना प्रबंधक लाइन हाजिर, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विद्यालय में नए प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने संभाला पदभार Read More विद्यालय में नए प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने संभाला पदभार

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

निलंबित किए गए कर्मचारियों में ईएचसी ज्योतिस्वरूप (मालखाना मोहरर), एमएचसी जयभगवान और एसए/ईएसआई सतपाल शामिल हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें