ई-रिक्शा चालक और यात्री के बीच जमकर हुई मारपीट इलाके में चर्चा का माहौल

किराए के विवाद में भिड़े 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीतापुर- जनपद सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ई-रिक्शा चालक और यात्री के बीच जमकर मारपीट होती नजर आ रही है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना क्षेत्र के गुरुखेत बाजार का है। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा में सवार यात्री द्वारा किराए के पैसे न देने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया।
 
वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास भी किया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। लहरपुर पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी जुटाई जा सके।
 
पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस स्वयं भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर छोटे विवादों के हिंसक रूप लेने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में अक्सर सवारी और ई-रिक्शा चालकों के बीच किराए को लेकर विवाद होते रहते हैं!!

About The Author

Post Comments

Comments