अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा शहडोल ने दिया कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

सिंहपुर में हुए कांड का आखिर दोषी कौन पुलिस य राघवेंद्र तिवारी सहित उसके सहयोगी

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा आज जिले के कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया हैं। जिसमें सिंहपुर थाना  में  हुए मारपीट और गांजे के झूठे केस में फाँसने को लेकर एक ज्ञापन दिया गया हैं। जिसमें मुख्य रूप से  मामले को दबाने और अपराधियों को बचाव  और भी आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के द्वारा अपनी मांगो को रखी हैं। 
 
जिले में हो रहे अपराध को रोकने की बात तो दूर  जिले की पुलिसिया सिस्टम भी पूरी तरह से फेल हो गई । जहाँ पर कानून व्यवस्था जुगाड़ के आगे फेल हो तो ऐसे में क्या ही कहे। शहडोल जिले के सिंहपुर थाना में हुए आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो यहाँ नियम कानून नहीं बल्कि जुगाड़ चलता हैं और जिसके पास हैं (जुगाड़) वो बरी जिसके पास नहीं (जुगाड़) वो दोषी । 
 
जाँच के नाम पर खेल अपराधी अब भी घूम रहे बेखौफ
सिंहपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में अभी हाल ही में मारपीट और गांजे के केस में एक नया मोड़ सामने आया जिसमे पुलिस ने मारपीट के आरोपी  अमरेंद्र तिवारी सहित अन्य  के  ऊपर मामला तो पंजीबद्ध कर लिए हैं लेकिन गांजे वाले मामले में केवल जाँच ही कर रही । तीन दिन बीत जाने के बाद भी सिंहपुर पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। जबकि मौके में आई विटनेस भी वहाँ पर मौजूद थे। यहाँ तक कि पुलिस और मीडिया को वीडियो के माध्यम से मारपीट और गांजे की बात भी कही गई हैं। लेकिन सिंहपुर पुलिस कुछ भी कार्यवाही नहीं किए हैं। 
 
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने दिया ज्ञापन
कुशवाहा महासभा के द्वारा अपनी मांगों को रखते हुए ज्ञापन में कहा हैं कि लगभग 10:00 ग्राम पड़मनिया करौंदिया टोला में मुकेश कुशवाहा के साथ मारपीट अमरेंद्र तिवारी ,दिलीप शर्मा व प्रकाश तिवारी के द्वारा किया गया है।  सिंहपुर थाने में फोन कर अमरेंद्र तिवारी ने पुलिस को बुलाया जिसमें  पुलिस कर्मी मनोज बरमानिया व रामजी डोगरे आए उनके आते ही अमरेंद्र तिवारी गांजे की पोटली अपने पास से निकालकर मुकेश कुशवाहा के पास फेंक दिया और पुलिस वाले को जबरन उठाने के कह रहे थे , पुलिस ने  मुकेश कुशवाहा को थाने ले गए ,  जहां फरियादी को  थाने में पुलिसकर्मी दीपक सिंह परिहार के द्वारा मुकेश कुशवाहा के साथ लात और घुसो से मारपीट किया गया।  इस घटना में  कुशवाहा महासभा की निम्न मांगे हैं,  जिसमें अमरेंद्र तिवारी के पास गांजे जैसे मादक पदार्थ आया कहां से जिसकी जांच कर तस्कर के खिलाफ कार्यवाही  होनी चाहिए। 
 
2. सिंहपुर थाने में पदस्थ रामजी डोगरे व मनोज बामनिया को पुलिस कर्मियों के द्वारा मादक पदार्थ तस्करों को संरक्षण दी जाती है , इन दो उपरोक्त पुलिस वालों को सस्पेंड कर सिंहपुर   थाने से हटाए जाने की मांग करते हैं । 
 
3. सिंहपुर थाने में पदस्थ दीपक सिंह परिहार के  द्वारा लगभग 12:00 बजे से 1:00 बजे के बीच पीड़ित मुकेश कुशवाहा के साथ थाने के अंदर मारपीट किया गया ,थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जाए , पुष्टि होने पर दीपक सिंह परिवार को भी सस्पेंड कर सिंहपुर थाने से हटाए जाने की मांग कुशवाहा महासभा के द्वारा मांग की जाती हैं।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें