Haryana: हरियाणा में पूर्व मंत्री का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मदान का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, मदान नोएडा में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां रात करीब 2 बजे अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके बेटे मानव मदान ने बताया कि सुरेंद्र मदान को हार्ट अटैक आया था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कैथल में प्रताप गेट स्थित कल्याण भूमि में किया जाएगा।

परिवार में पत्नी, बेटा-बेटियां और पोते-पोती

सुरेंद्र मदान कैथल की सनसिटी में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी अनिल मदान, बेटा मानव मदान, पुत्रवधू रश्मि, और दो पोते रेहान व जैतिक हैं। उनकी दो बेटियां रितिका और रिया हैं, जो विवाहित हैं।

1.40 करोड़ की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार Read More 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

1987 में पहली बार बने विधायक

हाईकोर्ट ने पाक्सो के आरोपी को किया बरी, कहा– नाबालिग अपनी मर्जी से गई थी, परिस्थितियां देखना भी जरूरी Read More हाईकोर्ट ने पाक्सो के आरोपी को किया बरी, कहा– नाबालिग अपनी मर्जी से गई थी, परिस्थितियां देखना भी जरूरी

सुरेंद्र मदान ने 1987 में लोकदल के टिकट पर कैथल से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल ने उन्हें लोक संपर्क विभाग एवं उड्डयन मंत्री बनाया था। इसके बाद 1991 में वे कांग्रेस में शामिल हुए और दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। उन्हें कैथल में पंजाबी समाज का एक प्रमुख चेहरा माना जाता था।

अग्निकांड व हीट वेव से निपटने की तैयारी तेज Read More अग्निकांड व हीट वेव से निपटने की तैयारी तेज

राजनीतिक सफर में कई बार बदला दल

सुरेंद्र मदान का राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उन्होंने 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के समय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। 1984 में वे लोकदल में शामिल हो गए और 1987 में विधायक बने।

1991 में कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव जीता, लेकिन 1996 में टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए। 2000 में कांग्रेस के टिकट पर फिर मैदान में उतरे, मगर सफलता नहीं मिली। 2005 में टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़कर भजन लाल की हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) में शामिल हुए।

2009 में हजकां से चुनाव लड़ा। बाद के वर्षों में वे इनेलो में रहे, फिर 2019 के चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े। इसके बाद दोबारा इनेलो में लौटे और 2024 में कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस में शामिल कराया था।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार