तुलसीपुर में रोडवेज बस अड्डे का रास्ता साफ
बलरामपुर। प्रदेश सरकार के बजट में बुधवार को देवीपाटन धाम तुलसीपुर में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे को मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से लंबित यह परियोजना अब कैबिनेट की स्वीकृति के साथ ही आगे बढ़ेगी। जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बस अड्डे का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है।बस अड्डाका निर्माण पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की करीब 25 बीघे जमीन पर कराया जाना है। इसके लिए जमीन परिवहन निगम को हस्तांतरित की जाएगी।
अब कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जमीन हस्तांतरण व बजट आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।बस अड्डा बनने से देवीपाटन धाम आने वाले श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। तुलसीपुर शहर में पहले से रेलवे ओवरब्रिज, फोरलेन सड़क व देवीपाटन धाम कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर काम हो रहा है।
इनके साथ बस अड्डे का निर्माण होने से शहर के यातायात और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा।रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बस अड्डा बनवाने की मांग उठाई थी। उसके बाद से प्रक्रिया शुरू हुई थी।

Comments