विद्यालय में नए प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने संभाला पदभार

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- डीएवी पब्लिक स्कूल, बरही में गुरुवार को नए प्राचार्य के पदभार ग्रहण का समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नरसिंह शर्मा ने नवागत प्राचार्य पुष्प कुमार झा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके शैक्षिक अनुभव और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
 
पदभार ग्रहण के पश्चात अपने संबोधन में नवनियुक्त प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने कहा कि वे विद्यालय को शैक्षिक, नैतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्थान शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान करता है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय की प्रगति में शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों के सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से नए प्राचार्य को शुभकामनाएँ दी गईं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें