पश्चिम बंगाल: TMC पार्षद के घर पर बम हमला, इलाके में दहशत, विपक्ष पर आरोप

विधायक ने विपक्ष पर लगाया साजिश का आरोप

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

बशीरहाट (उत्तर 24 परगना)


पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्षद असित मजूमदार के घर पर बम से हमला किया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।

घटना रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात बदमाशों ने पार्षद के घर के पिछले गेट को निशाना बनाकर बम फेंका। धमाके की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए और अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी और बेटियों पर सेक्स रैकेट चलाने का झूठा आरोप लगाने वाले व्यक्ति को फटकारा Read More इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी और बेटियों पर सेक्स रैकेट चलाने का झूठा आरोप लगाने वाले व्यक्ति को फटकारा


पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

सांगठनात्मक चुनाव पर चर्चा, कार्यकर्ताओं ने कहा प्रशांत किशोर के बिहार बदलाव के संकल्प होगा पूरा, भविष्य में इतिहास लिखेगा जन सुराज  Read More सांगठनात्मक चुनाव पर चर्चा, कार्यकर्ताओं ने कहा प्रशांत किशोर के बिहार बदलाव के संकल्प होगा पूरा, भविष्य में इतिहास लिखेगा जन सुराज 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले का संज्ञान लिया Read More दिल्ली की एक अदालत ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले का संज्ञान लिया


विधायक ने विपक्ष पर लगाया साजिश का आरोप

बशीरहाट के विधायक सप्तर्षि बनर्जी ने इस हमले को विपक्ष की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा,

“यह बशीरहाट को अशांत करने की कोशिश है। विपक्ष डर का माहौल बनाना चाहता है। हमने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।”


असित मजूमदार बोले— पहली बार ऐसा हुआ

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्षद असित मजूमदार ने कहा,

“मैं और मेरी पत्नी पिछले 42 साल से इस वार्ड की राजनीति से जुड़े हैं। मेरी राजनीतिक जिंदगी में पहली बार ऐसा हुआ है। कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।”

गौरतलब है कि उनकी पत्नी कृष्णा मजूमदार बशीरहाट नगरपालिका की पूर्व मेयर रह चुकी हैं।


पहले भी हो चुकी है TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

करीब दो सप्ताह पहले कोलकाता के सारखेरबाजार इलाके में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। विवाद माइक के तेज आवाज को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया।

भाजपा ने आरोप लगाया था कि TMC कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मंच में आग लगा दी थी, जहां त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने जनसभा को संबोधित किया था। मौके पर दमकल विभाग को बुलाना पड़ा था।


चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हिंसा

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। बम हमला, झड़प और आगजनी जैसी घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें