रेणुकूट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब भगवान भूतनाथ की भव्य महाबारात का पूर्व चेयरमैन निशा सिंह ने किया जोरदार स्वागत

भूत पिशाच, देवी - देवताओं और संतो की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) की खास रिपोर्ट

रेणुकूट/सोनभद्र

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर औद्योगिक नगरी रेणुकूट पूरी तरह शिवमय नजर आई। देवाधिदेव महादेव की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने भगवान भूतनाथ की एक विकराल महाबारात निकाली, जिसका नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस क्रम में नगर पंचायत रेणुकूट की पूर्व चेयरमैन निशा सिंह के आवास पर महाबारात का अभूतपूर्व स्वागत किया गया, जहाँ उन्होंने सपरिवार भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

हर वर्ष की परंपरा को जीवंत रखते हुए इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ की बारात अत्यंत भव्य और आकर्षक ढंग से निकाली गई। बारात में शामिल शिव-पार्वती के प्रसंगों पर आधारित सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भूत-पिशाच, देवी-देवता और संतों की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने जीवंत दृश्य प्रस्तुत किया। डमरू दल और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इन दृश्यों को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का अभिनंदन किया। जैसे ही महाबारात पूर्व चेयरमैन निशा सिंह के आवास के समीप पहुँची, वहाँ का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

संसद में प्रमोद तिवारी ने रायबरेली एम्स के क्षमता के साथ संचालन का उठाया मुद्दा Read More संसद में प्रमोद तिवारी ने रायबरेली एम्स के क्षमता के साथ संचालन का उठाया मुद्दा

निशा बबलू सिंह ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव के स्वरूप का स्वागत किया। उन्होंने सपरिवार भगवान भूतनाथ की आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा भगवान शिव की इस अलौकिक महाबारात का हिस्सा बनना और भोलेनाथ का पूजन करने का सौभाग्य मिलना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है। बाबा भूतनाथ नगरवासियों पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें और सभी का जीवन खुशहाली व समृद्धि से भरा रहे, यही मेरी प्रार्थना है। पूर्व चेयरमैन की टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेवा और समर्पण के भाव से दिन-रात एक कर दिया था।

आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 35 लोग घायल Read More आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 35 लोग घायल

बारात के स्वागत के लिए आवास पर श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए जलपान एवं शीतल जल की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बारात मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि शिवभक्त सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुँच सकें। पुलिस बल और स्वयंसेवकों की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था संभालने में जुटी रही।

विश्व हिन्दू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन Read More विश्व हिन्दू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें