संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, समाधान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता
लातेहार, झारखंड:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और assured किया कि सभी मामलों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
■ जल-नल योजना से वंचित महिला की समस्या पर सख्त रुख:
ग्राम नारायणपुर, पोस्ट नावागढ़, थाना लातेहार की निवासी मानो देवी ने बताया कि उनके घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर जल मीनार स्थापित है और आसपास के अधिकांश घरों में पाइपलाइन से जलापूर्ति हो रही है, लेकिन अब तक उनके घर तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। इस कारण उन्हें दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत जांच कराने तथा पात्रता अनुसार शीघ्र पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की बाधा को दूर कर योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
■ अन्य शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश:
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में जन समस्याओं के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
■ नियमित रूप से जारी रहेगा जन शिकायत निवारण:
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि हर शिकायतकर्ता को समय पर समाधान उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments