भारत-अमेरिका कृषि समझौते का विरोध किसानों ने प्रतियां जलाई

उचित मूल्य न मिलने की जताई आशंका 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सीतापुर- जनपद सीतापुर में भारत-अमेरिका प्रस्तावित कृषि समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। लालबाग चौराहे पर समझौते की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन दिया किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे या प्रस्तावित कृषि समझौते से देश के किसानों, श्रमिकों और कृषि व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
 
उन्होंने कहा कि भारत की कृषि व्यवस्था छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है, जबकि अमेरिका की खेती बहुराष्ट्रीय कंपनियों और भारी सब्सिडी पर निर्भर है। ऐसे असमान ढांचे में किया गया समझौता भारतीय किसानों को असमान प्रतिस्पर्धा में धकेल देगा इससे किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिलना और कठिन होगा तथा सस्ते आयातित कृषि उत्पादों से घरेलू बाजार प्रभावित होगा। सिक्स संगठन के जिला अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने कहा कि इस समझौते से बीज, उर्वरक और कृषि तकनीक के क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का वर्चस्व बढ़ सकता है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर संकट उत्पन्न होगा।
 
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव अमनदीप सिंह ने मांग की कि समझौते की सभी शर्तें सार्वजनिक की जाएं और जब तक किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित न हो, तब तक इस पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही एमएसपी को कानूनी गारंटी देने और आयात नीति में किसानों के हितों की रक्षा के प्रावधान करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में अजमेर सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, द्रोपदी, गुरमुख सिंह, दयाराम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। किसानों ने सरकार से समझौते की समीक्षा कर आवश्यक हस्तक्षेप करने की अपील की!!

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें