वीआईपी रौब पर पुलिस की लगाम, अवैध पास और हूटर पर कार्रवाई

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।अभियान के दौरान वाहनों में लगे अवैध हूटर और वीआईपी पास हटवाए गए। साथ ही शीशों पर लगी काली फिल्म भी उतरवाई गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।
 
जांच के दौरान चार वाहनों में अवैध विधायक व वीआईपी पास पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही पास हटवा दिए। कई वाहनों के शीशों पर काली पन्नी लगी मिली।नियमों के उल्लंघन पर चालकों को समझाया गया और काली फिल्म हटवाई गई। कुछ चालकों को सख्त चेतावनी भी दी गई।
 
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें