यूपी बजट 2026-27 पर बलिया के व्यापारियों ने स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र से रखी अपनी राय, कहा– व्यापारियों के लिए नहीं दिखी कोई विशेष योजना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किए जाने के बाद बलिया में व्यापारियों ने  स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापारियों ने बजट को लेकर चर्चा की और अपनी मांगें सामने रखीं।
 
बैठक में फेडरेशन के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि यह बजट व्यापारियों के लिए कोई खास बजट साबित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बजट में व्यापारियों के लिए न तो कोई विशेष योजना लाई गई और न ही किसी प्रकार की राहत या छूट का प्रावधान किया गया। यदि बजट में व्यापारियों के हित में कोई विशेष स्कीम या प्रोत्साहन योजना शामिल होती तो और बेहतर होता।
 
इसी क्रम में फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष आकाश पटेल ने छोटे व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को बजट में छोटे और मझोले व्यापारियों के लिए विशेष प्रावधान करना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि सरकार व्यापारियों के संरक्षण और सुविधा के लिए ठोस योजना लागू करे।
 
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी ने भी व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आम जनमानस को ₹5 लाख तक की निशुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान की जा रही है, उसी तरह व्यापारियों को भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाना चाहिए। यह व्यापारियों की पुरानी मांग है, जिसे सरकार को इस बजट में लागू करना चाहिए था। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार को आने वाले समय में व्यापारियों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए

About The Author

Post Comments

Comments