पचपेड़वा में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा शिविर

83 मरीजों का निःशुल्क उपचार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पचपेड़वा (बलरामपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इमलिया कोडर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध प्रांत “गोरक्ष प्रांत” एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के सहयोग से राम कृपाल शुक्ला (गुरु जी) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
 
थारू जनजाति बाहुल्य इस पिछड़े क्षेत्र में आयोजित शिविर से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच एवं इलाज की सुविधा सुलभ रूप से प्राप्त हुई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समय रहते जांच व उपचार मिलने से लोगों को बीमारियों से बचाव में भी सहायता मिली।
 
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसून गुप्ता ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 83 मरीजों की जांच की गई तथा सभी को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
 
इस अवसर पर समाजसेवी राम सरन गुप्ता द्वारा शिविर में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
 
शिविर में डॉ. प्रसून गुप्ता (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, इमलिया कोडर), डॉ. यशराज, डॉ. आदित्य यादव, ओम प्रकाश गौतम (फार्मासिस्ट), विशाल श्रीवास्तव (एल.टी.), मीना गौड़ (स्टाफ नर्स), ज्योतिसना मंगलम (स्टाफ नर्स) सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें