बाइक की टक्कर से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लालगंज कोतवाली के केदौरा परसरवा गांव की लाली 60 पत्नी मथुरा बीती मंगलवार की शाम घर के सामने बैठी थी। इसी दौरान उधर से गुजर रहे तेज गति की बाइक सवार ने वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दिया।
 
जिससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज ले आये। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात में ही वृद्धा की मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र अनिल व राधेश्याम तथा चार पुत्रियां सीता, प्रियांशु, रीता व गीता हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments