प्रभात नमकीन एंड स्नैक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा को दुबई में मिला बिज़नेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

नई दिल्ली! व्यापार को बढ़ावा देने की पहल तहत अमर उजाला बिज़नेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन दुबई के रेडिसन ब्लू डीरा क्रीक में सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित समारोह में प्रभात नमकीन एंड स्नैक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान के लिए बिज़नेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
 
इस समारोह में रिटेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कुल 35 उत्कृष्ट उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमाल सईद अहमद बुजंजाल अल एवं विशिष्ट अतिथि कैप्टन प्रदीप सिंह ने पुरस्कार प्रदान करते हुए विजेताओं के उद्योग विकास और सामाजिक प्रभाव में योगदान की सराहना की।समारोह में भारत एवं विदेशों से आए प्रतिष्ठित उद्यमी, शिक्षाविद्, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और बिज़नेस लीडर्स की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
 
अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमर उजाला का प्रतिनिधित्व अशोक शर्मा हेड स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग और सचिन नरंग एवीपी सेल्स ने किया, जिनकी सक्रिय भूमिका से आयोजन अत्यंत सफल रहा। दुबई को इस आयोजन के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में चुना गया, जो अपनी वैश्विक कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक अवसंरचना और व्यापार-अनुकूल वातावरण के लिए जाना जाता है।
 
बिज़नेस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का उद्देश्य भारतीय उद्यमों को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करना, नवाचार को बढ़ावा देना और सतत विकास के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना है। दुबई संस्करण ने एक बार फिर सीमाओं से परे उत्कृष्टता को सम्मानित करने की अमर उजाला की प्रतिबद्धता को मजबूती से स्थापित किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें