राजनीति
भारत
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 122 जोड़े बने हमसफर
भव्य समारोह का आयोजन किया गया
देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उत्सव लॉन, मेन रोड सलेमपुर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 122 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 114 हिन्दू एवं 8 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। समारोह की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (ग्राम्य विकास, समग्र विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण) विजयलक्ष्मी गौतम रहीं।
उनके साथ सांसद प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप जिलाधिकारी सलेमपुर तथा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में, 25 हजार रुपये उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन व्यय के रूप में शामिल हैं।

Comments