परिवारिक बंटवारे में महिला से मारपीट

चार पर मुकदमा दर्ज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के ढकवा का पुरवा गांव में बुधवार को बंटवारे के विवाद को लेकर चार लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पीड़िता के मुताबिक पारिवारिक बंटवारे को लेकर छोटेलाल, राजदेई, रूबी और जगदीश ने गाली गलौज शुरू कर दी।
 
विरोध करने पर चारों ने लात-घूंसे और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे छत से धक्का देने की भी कोशिश की। घटना में महिला को चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें