सिद्धार्थनगर में अर्द्ध नग्न आवस्था में मिला अधेड़ का शव

हत्या की अंशका

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया–पल्टा देवी मार्ग पर टेकनार गांव के पास तालाब किनारे मिले अज्ञात व्यक्ति के शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बुधवार की सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में लाश की शिनाख्त भी हो गई।पुलिस प्रथम दृष्टया इसे डूबने के बाद हुई मृत्यु बता रही है, लेकिन घटनास्थल के हालात कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
 
चिल्हिया थानाक्षेत्र के टेकनार में चिल्हिया-पल्टादेवी मार्ग पर लावारिस हालत में मिली करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की अर्द्धनग्न लाश की शिनाख्त पुलिस के प्रयास से हो गई है।जोगिया थाना क्षेत्र के महदेवा नानकार निवासी पुजारी (55) पुत्र समुझ के रूप में लाश की पहचान परिजनों ने किया है। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। मृतक के दोनों पैरों पर मिले गहरे घाव हैं, जिनसे खून निकलता दिखाई दिया।
 
पुलिस का कहना है कि ये घाव पानी में रहने वाली जोंकों के कारण हो सकते हैं और मामला डूबने का प्रतीत होता है। लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों के मुताबिक मृतक पुजारी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह आठ फरवरी से ही घर नहीं गए थे।उनके चार पुत्र व चार पुत्री हैं।मृतक के एक पुत्र की मौत लगभग चार वर्ष पहले बिजली के करेंट की चपेट में आने से हो गई थी। इस संबंध में चिल्हिया एसओ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मौत का कारण डूबना हो सकता है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो  सकता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें