संबंधित खबरें
पंजाब से ट्रक द्वारा बिहार ले जाई जा रही 753 पेटी शराब सहित युवक गिरफ्तार
टूण्डला - पंजाब से ट्रक द्वारा तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब की 753 पेटियों सहित पुलिस ने ट्रक चालक को हाईवे सर्विस रोड स्थित गांव नगला महादेव से गिरफ्तार किया है।सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे सर्विस रोड पर नगला महादेव के निकट एक ट्रक अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी सर्विलांस टीम ने ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया। पकड़े गए ट्रक से अनुमानित 92 लाख रुपये की 753 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने ट्रक के साथ मदनलाल निवासी मोहल्ला मेघवालों का वास, थाना व शहर रामसर, बाड़मेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से शराब लाकर अच्छे मुनाफे पर बेचता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी के पास से बरामद अंग्रेजी शराबपु लिस ने ट्रक द्वारा पंजाब से बिहार ले जाई जा रही शराब में 95 पेटी रॉयल चैलेंज, 78 पेटी रॉयल स्टेज, 310 पेटी हाफ मैकडॉवेल्स, 270 पेटी क्वार्टर मैकडॉवेल्स और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

Comments