गाँव चलो अभियान के तहत भाजपाइयों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
घर - घर जनसंपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखते हुए पत्रक वितरित किया
सिद्धार्थनगर / भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र अंतर्गत बभनी एवं अन्य बूथों पर भाजपा नेता नामित सभासद नितेश पाण्डेय ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर - घर जनसंपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखते हुए पत्रक वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में जनता से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार द्धारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके लाभों से अवगत कराया। और बताया कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, शक्ति केंद्र संयोजक रणजीत चौधरी बूथ अध्यक्ष/ सभासद वीरू कन्नौजिया सहित राधेश्याम संतोष कुमार, सूरज चौधरी,शिवपूजन, अजय कुमार अरुण कुमार आदि रहे ।
hindi news siddharthnagar news BJP foundation day Uttar Pradesh Politics Kapilvastu Nagar Panchayat Rural Development India Public Awareness Campaign political news up local political news Government Schemes India Gaon Chalo Abhiyan Nitesh Pandey BJP Booth Level Campaign Modi Government Schemes Yogi Government UP BJP Outreach Program BJP Workers Campaign Door to Door Campaign Welfare Schemes Awareness BJP News Hindi


Comments