संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
प्रधानाध्यापक द्वारा पत्रकार को हाथ पैर तोड़ने की दी गई धमकी
शिक्षकों की करतूतों को प्रकाश लाना उनके द्वारा मामला उठाने वाले का गुनाह मान लिया जा रहा है
प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों में चल रही मनमानी व विभागीय व्यवस्था के डर भय से दूर शिक्षकों की करतूतों को प्रकाश लाना उनके द्वारा मामला उठाने वाले का गुनाह मान लिया जा रहा है और अपना गुनाह छिपाने की आड़ में पत्रकार का ही हाथ पैर तोड़कर दिमाग ठीक करने की खुलेआम धमकी दी जा रही है। विद्यालय से पलायित रहने और परिषदीय भवन के निर्माण में धांधली करने वाला प्रधानाध्यापक शिक्षक की मान मर्यादा के विपरीत अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए पत्रकार को हाथ पैर तोड़ने की धमकी दे रहा है।
बात बिहार ब्लॉक के टेकी पट्टी ग्राम पंचायत में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के समय पर नहीं आने की है। स्कूल के प्रधानाध्यापक के समय से स्कूल नहीं पहुंचने की शिकायत पूर्व प्रधान समेत ग्रामीणों द्वारा एक पत्रकार से किया गया। पत्रकार ने 10 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे टेकीपट्टी विद्यालय पहुंचे तो वहां के प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र मिश्रा स्कूल में मौजूद नही मिले।
ऐसी स्थिति में पत्रकार ने खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर पांडेय को अवगत कराया तो उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।जब पत्रकार ने हेडमास्टर धर्मेन्द्र मिश्र को फोन कर उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात बताई। पत्रकार द्वारा बीआरसी में सम्पर्क किया गया तो बताया गया कि हेडमास्टर की कोई मीटिंग नहीं है।
मामले का खुलासा होने पर उक्त प्रधानाध्यापक पत्रकार को गाली गलौज कर हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने लगा।उक्त प्रकरण में पत्रकार ने बाघराय थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त प्रकरण मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

Comments