जिला कारागार से इलाज के लिए भेजे गए विचाराधीन बंदी की अस्पताल में मौत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जेल अधीक्षक जिला कारागार ऋषभ द्विवेदी ने बताया है कि विचाराधीन बंदी विनोद कुमार शुक्ला पुत्र जगदम्बा शुक्ला निवासी शुकुलपुर थाना अन्तू अ0सं0-406/2023, धारा-304 आईपीसी के वाद में न्यायालय प्रतापगढ़ के आदेश से 23 सितंबर 2023 से जिला कारागार प्रतापगढ़ में निरूद्ध था। बंदी विनोद कुमार शुक्ला पुत्र जगदम्बा शुक्ला के सीने में दर्द की शिकायत पर कारागार चिकित्सक द्वारा उपचार दिया गया।
 
कारागार चिकित्सक द्वारा बंदी के बेहतर जांच उपचार हेतु परामर्श के लिए बंदी को जेल गार्द की अभिरक्षा में जेल एैबुलेंस से बेहतर उपचार के लिये शुक्रवार को समय 08ः22 बजे जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया। बंदी के साथ उपस्थित जेल वार्डर विकास यादव द्वारा समय 09ः11 बजे कारागार के मुख्य गेट के दूरभाष पर बंदी के मृत्यु होने की सूचना दी गयी। बंदी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें