महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टाप सेन्टर, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक विद्यालय, जिला महिला चिकित्सालय, वृद्धाआश्रम व जिला कारागार का किया निरीक्षण

मानसिक रोगियों की बदहाल स्थिति पर महिला आयोग सदस्य नाराज़, वृद्धाश्रम प्रबन्धक को अंतिम चेतावनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा द्वारा भुलियापुर स्थित वन स्टाप सेन्टर, आंगनबाड़ी केन्द्र/प्राथमिक विद्यालय भुलियापुर, जिला महिला चिकित्सलय, चिलबिला स्थित वृद्धाआश्रम व जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टाप सेन्टर में 03 महिलाये निरूद्ध थी जिनसे महिला आयोग की सदस्य ने सेन्टर में मिलने वाली सुविधाओं व उनकी समस्याओं को जाना।
 
इसके उपरान्त आंगनबाड़ी केन्द्र भुलियापुर का निरीक्षण कर बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा की जानकारी ली, साथ ही 01 बच्चे का अन्न प्रासन्न व 02 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की। उन्होने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गर्भवती महिलाओं की समय-समय देखभाल करती रहे व चिकित्सा उपचार कराने का निर्देश दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों को बिस्कुट देकर आंगनबाड़ी केन्द्र आने के लिये प्रोत्साहित किया, साथ ही प्राथमिक विद्यालय भुलियापुर का भी निरीक्षण किया जिसमें बाल शौचालय व बाउण्ड्रीवाल बनवाने का निर्देश दिया।
 
इस दौरान प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि यहां पर सफाई कर्मी के न आने पर महिला शौचालय गन्दा रहता है जिससे समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि सफाई कर्मी से समय-समय पर सफाई करायी जाय। 
 
इसके उपरान्त महिला आयोग की सदस्य द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया और प्रत्येक वार्डो में भर्ती महिलाओं से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली, साथ ही महिलाओं को फल का वितरण किया व स्वास्थ्य होने की शुभकामना दिया। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को यह भी निर्देशित किया कि वार्डो में भर्ती महिलाओं व बच्चों का उचित देखभाल की जाय और सभी सुविधायें मुहैया करायी जाय।
 
महिला आयोग की सदस्य द्वारा चिलबिला स्थित वृद्धाआश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धआश्रम में वास वेशिंग गन्दा पाया गया, मानसिक विक्षिप्त महिलाओं के कक्ष को देखा गया जो काफी गन्दा पाया गया, गद्दे व फर्श काफी बदबूदार थे।भोजन फल की गुणवत्ता भी अत्यधिक खराब थी और साथ ही मानसिक विक्षिप्त महिलाओं की देखरेख भी ठीक ढंग से नहीं की जा रही थी, जिस पर महिला आयोग की सदस्य द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये वृद्धाश्रम के प्रबन्धक अम्बिका प्रसाद को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कि यदि शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कानपुर द्वारा संचालित संस्था दो दिवस में यदि स्वच्छता पर ध्यान न दिया गया तो संस्था को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की जायेगी, साथ ही मौके पर उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी को भी निर्देशित किया कि दो दिवस के अन्दर सभी कार्यप्रणाली यदि ठीक ढंग से न कराया गया तो आपके विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
 
इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने फोन पर मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर मानसिक रोगियों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराने व उन्हे वृद्धाआश्रम से अन्यत्र स्थान पर सुरक्षित संरक्षित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल व कम्बल का वितरण भी किया और बीमार वृद्धजनों को डाक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया।
 
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जाना और कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न करें जो यहां पर आना पड़े, साथ ही महिला कैदियों को चित्रकला क्रोशिया व शिक्षा हेतु प्रेरित किया तथा कारागार में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कारागार में स्थापित आंवला प्रसंस्करण केंद्र आंवलाकृति को देखा जिसमें महिला बंदियों द्वारा निर्मित आंवला के विभिन्न उत्पाद जैसे जूस, अचार, मुरब्बा, बर्फी, लड्डू इत्यादि बनाया जाता है।
 
उन्होने जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी से कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पाद को बाजार व प्रदर्शनी आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कर विक्रय पर चर्चा की गयी। जिला कारागार में महिला बंदियों को उमंग स्वयं सहायता समूह की प्रशिक्षिका रीता बनर्जी द्वारा आंवला व अन्य उत्पादो का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।निरीक्षण के दौरान बाल संरक्षण अधिकारी अभय शुक्ला व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें