Haryana: हरियाणा के सिरसा में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत, बॉयफ्रेंड ने युवती की हत्या कर खुद की ली जान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसी की चुन्नी से फंदा बनाकर खुद भी फांसी लगा ली। दोनों के शव युवती के किराए के कमरे से बरामद हुए हैं। युवती के गले पर उंगलियों के गहरे निशान मिले हैं, जबकि उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था।

ऑर्केस्ट्रा डांसर थी युवती, तीन महीने से सिरसा में रह रही थी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका की पहचान सिमरन उर्फ सिम्मी के रूप में हुई है, जो ऑर्केस्ट्रा में डांसर थी। वह पिछले करीब तीन महीनों से सिरसा में फौजी चौक के पास एक किराए के मकान में रह रही थी। उसके साथ दो अन्य युवतियां भी रहती थीं, जिनमें एक दिल्ली और दूसरी नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है।

रात में मिलने आया था बॉयफ्रेंड सुनील

राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या Read More राजस्थान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, हत्या

घटना से जुड़ी जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 12 बजे जींद निवासी सुनील सिमरन से मिलने उसके कमरे में आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस समय कमरे में सिमरन की दोनों सहेलियां भी मौजूद थीं। बाद में सिमरन ने दोनों को नीचे के कमरे में सोने के लिए भेज दिया।

Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू Read More Haryana: हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू

कहासुनी के बाद बढ़ा झगड़ा, देर रात तक आती रहीं आवाजें

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

बताया जा रहा है कि सुनील के कमरे में पहुंचते ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। काफी देर तक कमरे से चिल्लाने की आवाजें आती रहीं। आशंका जताई जा रही है कि विवाद बढ़ने पर सुनील ने सिमरन की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद उसकी चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था।

सुबह नहीं खुला दरवाजा, पुलिस को दी गई सूचना

मंगलवार सुबह काफी देर तक सिमरन कमरे से बाहर नहीं आई। इस पर उसकी सहेलियों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो सिमरन का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि सुनील का शव फर्श पर मिला, जिसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी।

परिजनों को दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस

सिटी थाना पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी कई सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें