राजनीति
नगर परिषद बकहो की गड़बड़ी हुई उजागर आवास योजना में भारी गड़बड़ी
तहसीलदार ने भी माना आवास योजना गलत आवंटित हुए है - कलेक्टर संज्ञान में ले
इन दिनों भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे मुहिम अभियान में भी जानबूझकर या आंख मूंदकर अपात्र लोगों को आवास योजना का लाभ ऐसे व्यक्ति की जमीन पर आवंटित की गई है, जिस पर स्वयं नगर परिषद सी.एम.ओ. एवं हल्का पटवारी के साथ तहसीलदार ने भी माना की भूमि स्वामी कोई और आवास योजना का लाभ कोई और ले रहा है, जो बहुत बड़ी साजिस के तहत धोखाधड़ी व 420 की श्रेणी में आता है।
नगर परिषद बकहो वार्ड क्र.5 टिकुरी टोला में भूमि स्वामी अमित सिंधानियां की वर्षो पुराने पट्टे की जमीन पर नगर परिषद की लापरवाही के कारण आवास योजना अपात्र लोगों को सिंधानियां की जमीन में बनवाने के लिए प्रेरित की या परिषद ने आंख मूंदकर प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसों का बंदरबांट कर नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कमिष्नर व कलेक्टर से की गई।
षिकायत के बाद स्वयं सी.एम.ओ. बकहो व तहसीलदार ने स्वीकार किया की जिन लोगां के आवास योजना के मकान बने हैं, व पूर्ण रूप से अवैध जिन्हे शीघ्र बेदखल किया जाना तय है, पर इनती बड़ी गलती करने वाले व गड़बड़ी में लिप्त कर्मचारी अधिकारी के ऊपर संभागीय कमिष्नर व जिला कलेक्टर शीघ्र कार्यवाही कर प्रधानमंत्री आवास योजना की गड़बड़ी करने वालों के ऊपर कार्यवाही हो सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना pm awas yojana Commissioner Complaint PM Awas Yojana Fraud pradhan mantri awas yojana corruption pmay scam bakho nagar parishad news tikuri tola news awas yojana ghotala housing scheme corruption amit sindhania land dispute nagar parishad bakho mp housing scheme scam awas yojana irregularities government scheme corruption india pmay beneficiary fraud land owner dispute mp cmo bakho news tehsildar investigation collector action demand awas yojana illegal allotment housing scheme scam india pmay hindi news


Comments