Haryana: हरियाणा में जेल के भीतर आतंकी की हत्या, नुकीली चीज से सिर पर किया गया हमला

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। जेल परिसर के भीतर उसके सिर पर नुकीली वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या के आरोप में जेल में ही बंद कैदी अरुण चौधरी का नाम सामने आया है, जिसे हाल ही में जम्मू-कश्मीर से नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक आतंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह वारदात देर रात अंजाम दी गई। फिलहाल हत्या के कारणों और आपसी विवाद को लेकर पुलिस गहन जांच में जुटी है।

मृतक आतंकी अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसकी उम्र करीब 19–20 साल बताई जा रही है। उसे 2 मार्च 2025 को हरियाणा के पाली गांव के पास दो जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह अयोध्या में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।

गिरफ्तारी के दौरान अब्दुल रहमान के पास से कुछ वीडियो भी बरामद हुए थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां मौजूद थीं। गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा गया था। बरामद किए गए दोनों हैंड ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया था।

Fourlane Highway: हरियाणा में इन मार्गों को बनाया जाएगा फोरलेन, एनएचएआई ने तैयार की डीपीआर Read More Fourlane Highway: हरियाणा में इन मार्गों को बनाया जाएगा फोरलेन, एनएचएआई ने तैयार की डीपीआर

जांच में यह भी सामने आया था कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। बताया गया कि अबू सूफियान ने ही अपना हैंडलर भेजकर बांस रोड के पास खेत में गड्ढा खुदवाया था, जहां दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर छुपाए गए थे।

महाशिवरात्रि रमजान को लेकर क्षेत्राधिकारी ने थाने में की गोष्टी दिया निर्देश Read More महाशिवरात्रि रमजान को लेकर क्षेत्राधिकारी ने थाने में की गोष्टी दिया निर्देश

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें