Hydrogen Train: हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल, जानें पूरा रूट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Hydrogen Train: हरियाणा में रेलवे इतिहास से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जींद जंक्शन से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली और विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन का पहला रनिंग ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। यह ट्रायल जींद जिले के गांव भंभेवा के पास किया गया, जिसमें ट्रेन के इंजन और उसकी कार्यप्रणाली की गहन जांच की गई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, पहले चरण के सफल होने के बाद अब ट्रेन का दूसरा चरण यानी ट्रैक ट्रायल किया जाएगा। ट्रैक ट्रायल पूरा होने और फाइनल रिपोर्ट आने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से सोनीपत के बीच नियमित रूप से चलाने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि रेलवे के अधिकारी फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों का दावा है कि यह ट्रेन फरवरी के आखिर तक विधिवत रूप से चल सकती है।

तकनीकी ट्रायल रहा पूरी तरह सफल

रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन का तकनीकी ट्रायल पूरी तरह संतोषजनक रहा। इसे रेलवे के लिए एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है। पिछले सप्ताह इंदौर से आई विशेषज्ञों की टीम ने भंभेवा रेलवे स्टेशन के पास इंजन की तकनीकी टेस्टिंग की थी।

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार Read More Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार

इस दौरान हाइड्रोजन इंजन की कार्यप्रणाली, सेफ्टी सिस्टम, प्रेशर कंट्रोल, गैस सप्लाई और इलेक्ट्रिक कंट्रोल सिस्टम की गहन जांच की गई। टीम ने अलग-अलग परिस्थितियों में इंजन को स्टार्ट और शटडाउन कर उसके प्रदर्शन को परखा। ट्रायल के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी सामने नहीं आई।

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघों ने किया धरना/ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा Read More टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघों ने किया धरना/ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

अब ट्रैक ट्रायल की तैयारी

एसरप्पोर ने लॉन्च किए 7 नए स्प्लिट इन्वर्टर एसी, 7-इन-1 कन्चुर्टिबल तकनीक और 'आइस ब्लास्ट्' मोड के साथ Read More एसरप्पोर ने लॉन्च किए 7 नए स्प्लिट इन्वर्टर एसी, 7-इन-1 कन्चुर्टिबल तकनीक और 'आइस ब्लास्ट्' मोड के साथ

तकनीकी ट्रायल के बाद अब अगले चरण में ट्रैक ट्रायल किया जाएगा। इसके तहत ट्रेन को सीमित गति से चलाकर ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड कंट्रोल और ट्रैक पर स्थिरता की जांच की जाएगी। यदि यह ट्रायल भी सफल रहता है, तो 12 फरवरी के बाद नियमित ट्रायल रन शुरू किए जा सकते हैं। अंतिम फैसला उच्चाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

रेलवे सूत्रों का कहना है कि ट्रेन के सभी ट्रायल सफल होने के बाद उद्घाटन की औपचारिकता के लिए रेल मंत्रालय से अनुमति ली जाएगी। चूंकि यह देश की पहली और विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हरी झंडी दिखाकर किया जा सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें