एक दुल्हन के लिए आ गए दो दूल्हे: बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण

पुलिस आई तब जाकर हुआ फैसला

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें बैंक्वेट हॉल पहुंच गईं। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर मामला संभालना पड़ा। बाद में संभल से आई बरात दुल्हन को विदा करके ले गई।

इसी दौरान परिजनों ने जल्दबाजी में बेटी का रिश्ता संभल निवासी दूसरे युवक से तय कर दिया और 12 अप्रैल को ही विवाह कराने की तैयारी कर ली। रविवार को कैलसा बाईपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे संभल से बरात पहुंची और निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी बीच मुरादाबाद से पहले तय दूल्हा भी सेहरा बांधकर बरातियों के साथ मौके पर पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। एक ही दुल्हन के लिए दो बरातें पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुल्हन से उसकी इच्छा जानी, जिस पर उसने अपने परिजनों की सहमति से संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह करने की बात कही। इसके बाद पुलिस मुरादाबाद से आए दूल्हे को अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उसे शाम तक बैठाए रखा गया, जबकि उसके बराती बाहर इंतजार करते रहे। उधर, निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन को लेकर संभल की बरात रवाना हो गई।

About The Author

Post Comments

Comments