अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

कोन थाना क्षेत्र के खेमपूर का मामला, घायल व्यक्ति जिला अस्पताल रेफर

राजेश तिवारी Picture
Published On

 ब्यूरो रिपोर्ट 

कोन /सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमपुर में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलगुड़वा से यात्रियों को लेकर कोन की ओर आ रही एक निजी बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अपनी सामान्य गति से जा रही थी कि तभी अचानक खेमपुर के पास बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। चालक ने नियंत्रण खो दिया और  वहीं बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला Read More थाना क्षेत्र के बिशुनपुर तिवारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत कोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। दर्जनों यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। दो यात्रियों में से एक हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्साधिकारी डॉ. जे.पी. सिंह ने बताया कि घायल मखन्नचू (उम्र 65 वर्ष), निवासी डाल्टेनगंज, के सिर में गंभीर चोट आई है।

श्री हनुमान मंदिर चिलबिला पर चल रही गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़ Read More श्री हनुमान मंदिर चिलबिला पर चल रही गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या बस की फिटनेस और तकनीकी रखरखाव में कोई कमी थी।

विकसित कृषि विकसित भारत @2047 की दिशा में नवाचार और तकनीकी सशक्तिकरण Read More विकसित कृषि विकसित भारत @2047 की दिशा में नवाचार और तकनीकी सशक्तिकरण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें