बेला में हनुमान एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के जल यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

यज्ञ समिति की ओर से सभी अतिथियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही प्रखंड अंतर्गत कोल्हूआकला पंचायत के बेला में आयोजित श्री श्री 1008 हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत जल यात्रा कार्यक्रम का भव्य और श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जल यात्रा कार्यक्रम में बतौर अतिथि कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, सांसद प्रतिनिधि मनीलाल यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि गणेश यादव, जिला परिषद सदस्य गुरुदेव गुप्ता, तथा पंचायत के  मुखिया मंगलदेव यादव शामिल हुए। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल, भाजपा नेता डीलो पासवान, केदार यादव, किशोर जी, रघुबीर यादव, सुधाकर यादव, युवा नेता सनी यादव, मुकेश यादव, नेता कृष्ण यादव, कांग्रेस नेत्री पूनम यादव, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रभु यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विनोद यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा विधिवत कलश प्रदान कर की गई। इसके पश्चात यज्ञ समिति की ओर से सभी अतिथियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष दिनेश राम एवं गोविंद राम सहित समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने के लिए अतिथियों एवं ग्रामीणों ने यज्ञ समिति का आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं कोटि-कोटि प्रणाम किया। यह धार्मिक आयोजन न केवल आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करता नजर आया। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें