माह फरवरी 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन

कार्ड धारकों को किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जारी किया टोल फ्री नम्बर - जिला पूर्ति कार्यालय अथवा संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय या विभागीय टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने अवगत कराया है कि माह फरवरी 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में परिवर्तन किया गया है। अपर आयुक्त के उपर्युक्त निर्देश के अनुपालन में जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को संसूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह फरवरी 2026 के वितरण स्केल में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्त्योदय कार्ड धारकों को खाद्यान्न की देय मात्रा प्रति कार्ड वर्तमान में गेहूं की मात्रा 14 किग्रा0 परिवर्तित मात्रा 10 किग्रा, चावल का मात्रा 21 किग्रा0 तथा परिवर्तित मात्रा 25 किग्रा0 है।

इसी प्रकार से पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को खाद्यान्न की देय मात्रा प्रति यूनिट गेहूं वर्तमान में 02 किग्रा0 परिवर्तित 01 किग्रा0 तथा चावल का मात्रा वर्तमान में 3 किग्रा0 तथा परिवर्तित मात्रा 04 किग्रा0 निर्धारित किया गया है।  उन्होंने बताया कि दृष्टिगत जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत पात्रता सूची में सम्मिलित समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारको को सूचित किया जाता है कि माह फरवरी 2026 हेतु अन्त्योदय योजना के कार्डधारक प्रति कार्ड 25 किग्रा0 चावल एवं 10 किग्रा0 गेहॅू तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारक प्रति यूनिट 04 किग्रा0 चावल एवं 01 किग्रा0 गेहॅू संबंधित उचित दर की दुकान से निःशुल्क प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम Read More गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम

उक्त निःशुल्क वितरण मंे हो रही किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में जिला पूर्ति कार्यालय अथवा संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यालय या विभागीय टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 पर की जा सकती है। जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वह माह फरवरी 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण करना सुनिश्चित करें। वितरण में प्राप्त किसी भी प्रकार की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

माघ मेले में हुडसा द्वारा गंगा स्वच्छता जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन Read More माघ मेले में हुडसा द्वारा गंगा स्वच्छता जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें