मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने अरैल घाट पर आस्था की डुबकी लगाई

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 नैनी,प्रयागराज। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने अरैंल घाट पर पहुंच कर गंगा जी में आस्था की डुबकी लगाई। तत्पश्चात गंगा मैया की विधि-विधान पूर्वक पूजन- अर्चन कर अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि होने की मंगल कामना की।माघ मेला के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर दूरदराज के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
 
लोग रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे से उतरकर अरैल मार्ग पर पैदल ही गए। बृहस्पतिवार की भोर से ही अरैल घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ इकट्ठा होने लगी । तकरीबन 4:00 बजे सुबह से ही लोगों ने अरैल घाट पर स्नान करना शुरू किया। जो सारा दिन तक चला। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अरैल घाट पर गंगा जी में डुबकी लगाई।
 
तत्पश्चात गंगा मैया  की विधि-विधान पूर्वक पूजन- अर्चन कर अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि होने की मंगल कामना की। घाट के आसपास तमाम तरह की दुकानें लगाई गई थी। जहां पर लोग जरूरत संबंधी सामानों को खरीदते रहे। सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों के द्वारा मेले में कई जगहों पर स्टाल लगाकर खिचड़ी एवं पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें