राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोक अदालत में कुल 94818 मामले निस्तारित

जनपद न्यायाधीश ने किया बैंकों द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण , बैंक प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया तथा बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में आमलोगों को लाभ देकर मामले निस्तारित करने का आवाह्न किया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दिनांक 14.03.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायालय, सोनभद के परिसर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा किया गया।

IMG-20260314-WA0098

बवाल मचाने पुलिस के समझाने पर उनसे ही उलझ जाने पर पुलिस ने की कार्यवाही  Read More बवाल मचाने पुलिस के समझाने पर उनसे ही उलझ जाने पर पुलिस ने की कार्यवाही 

इस अवसर पर रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, सोनभद्र, अशोक कुमार नवम् पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 कोर्ट, सोनभद्र, अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) सोनभद्र, जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र, अर्चना रानी अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू सोनभद्र, शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी./14 वाँ वित्त आयोग, सोनभद्र, आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अमित कुमार-तृतीय सि0 जज सी0डि0, यादवेन्द्र सिंह सि0 जज सी0डि0/एफ.टी.सी., राहुल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र एवं अन्य समस्त

आगामी ईद एवं बीजपुर में होने वाले राम कथा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न Read More आगामी ईद एवं बीजपुर में होने वाले राम कथा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

IMG-20260314-WA0098

अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस पर डॉक्टर  और नर्स हुई सम्मानित Read More अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस पर डॉक्टर  और नर्स हुई सम्मानित

न्यायिक अधिकारी तथा अशोक श्रीवास्तव अध्यक्ष, सोनभद्र बार एसोसिएशन, जगजीवन सिंह अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहें। जनपद न्यायाधीश द्वारा बैंकों द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया तथा बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में आमलोगों को लाभ देकर मामले निस्तारित करने का आवाह्न किया गया।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल (एक्सक्लूडिंग नों-कंपाउंडेबल), सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृतिक परिलाभों से सम्बन्धि विवाद, राजस्व वाद (केवल मा. उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में रामसुलीन सिंह जनपद एवं सत्र न्यायालय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 2 धनराशि 55000, रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 19, अशोक कुमार नवम् एम0ए0सी0टी0 कोर्ट जनपद सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 45 धनराशि 42339000, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, स्थायी लोक अदालत, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 12, जीतेन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा मामलें निस्तारित 151 धनराशि 3741853, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश

(एससीएसटी), सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 07 धनराशि 2000, अर्चना रानी अपर जनपद न्यायाधीश/ एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 01 धनराशि 1000, शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/ एफ.टी.सी./14 वाँ वित्त आयोग, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 01, आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 2641 धनराशि 679100, अमित कुमार तृतीय सिविल जज सी० डि० सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 85 धनराशि 350, यादवेन्द्र सिंह, सिविल जज सी० डि०/ एफ०टी०सी०. सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित

149 धनराशि 1658700, इन्दू वर्मा सिविल जज जू० डि०. सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 77 धनराशि 66642, शिवेश राज जायसवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 205 धनराशि 4000, आकृति प्रकाश सि0 जज जू0 डि0 एफ.टी.सी. सी.ए.डब्लू द्वारा मामलें निस्तारित 08, अभिनव कुमार दुबे सि0 जज जू0 डि0 एफ.टी.सी. सी.ए.डब्लू द्वारा मामलें निस्तारित 31 धनराशि 310, धीरेन्द्र कुमार सोनकर अपर सिविल जज जू0डि0 दुद्धी, सोनभद्र द्वारा मामले निस्तारित 100 धनराशि 1000, नित्यानंद त्यागी ग्राम न्यायालय सोनभद्र द्वारा निस्तारित

मामलें 76 धनराशि 750, मुरलीधर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 21 धनराशि 10400, यमुना शंकर पाण्डेय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय, सोनभद्र द्वारा मामलें निस्तारित 33 धनराशि 15000 रुपये, इस प्रकार कुल 3618 मामलों का निस्तारण उपरोक्त न्यायालयों द्वारा किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 48575105 रूपये रही। 

इसके अलावा जनपद के समस्त राजस्व न्यायालयों, अन्य न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लम्बित वाद एवं प्री-लिटिगेशन वाद के कुल 90553 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 196783509 रूपये हुए तथा निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के कुल 647 मामलों का निस्तारण किया गया जिसकी समाधान धनराशि 29404330 रुपये हुई।

इस प्रकार दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 94818 मामलों का अन्तिम रुप से निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 274762944 रुपये हुई।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही दिनांक 11.03.2026, 12.03.2026 व 13.03.2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत लघु अपराध (Petty Offences) के कुल 153 मामलें निस्तारित किये गये।उक्त जानकारी , राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें