नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आकांक्षा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग में 42 सिलेंडर मिले
एजेंसी मालिक समेत 2 पर केस दर्ज, सप्लाई इंस्पेक्टर की तहरीर पर कार्रवाई
सुल्तानपुर -
गोसैसिंहपुर में आकांक्षा गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के घर से सिलेंडरों की कालाबाजारी के आरोप में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर सप्लाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सिलेंडर बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस को प्रोपराइटर के दोस्तपुर स्थित घर से 6 भरे हुए बड़े गैस सिलेंडर, 2 भरे हुए छोटे सिलेंडर और 36 खाली सिलेंडर बरामद हुए। कुल 44 सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि इन सिलेंडरों की अवैध रूप से कालाबाजारी की जा रही थी।
पुलिस ने मौके से मनीष कुमार को हिरासत में लिया और उसे थाने ले गई। सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की तहरीर पर मनीष कुमार और राजन गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बरामद सिलेंडरों को इंडेन गैस एजेंसी दोस्तपुर में सुरक्षित रखा गया है।
इस कार्रवाई में सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, कस्बा इंचार्ज अनूप सिंह और कांस्टेबल आनंद सिंह की टीम शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
uttar pradesh Sultanpur सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश छापेमारी आरोपी गिरफ्तार Indane Gas Agency कालाबाजारी Police Action पुलिस कार्रवाई गोसैसिंहपुर Gosainganj/Gosainghpur आकांक्षा गैस एजेंसी Akanksha Gas Agency गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग LPG Cylinder Black Marketing Black Marketing Police Raid सप्लाई विभाग Supply Department जिलाधिकारी कुमार हर्ष DM Kumar Harsh इंडेन गैस एजेंसी Accused Detained

Comments