गोरखपुर : पिपराइच में हुए युवती के संदिध हत्या में पिता बना बेटी का कातिल,48 घण्टे में पुलिस का खुलासा

बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, निशानदेही पर हंसिया बरामद

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश) 

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक युवती की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद में पिता ने ही अपनी बेटी की पिटाई कर दी थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में पिपराइच पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कमलेश पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम सिंहोरिया थाना पिपराइच को गिरफ्तार किया है।

IMG_20260315_124115

150 मरीजों  की  जाँच कर दवा दी गई Read More 150 मरीजों  की  जाँच कर दवा दी गई

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को थाना पिपराइच क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। मृतका की मां ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी बेटी गिरने से घायल हो गई थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई तथा मामले की जांच शुरू की।

11 केवी लाइन की चपेट में आया बंदर, दर्दनाक मौत; बिजली कर्मियों ने किया अंतिम संस्कार Read More 11 केवी लाइन की चपेट में आया बंदर, दर्दनाक मौत; बिजली कर्मियों ने किया अंतिम संस्कार

जांच के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की। विवेचना में सामने आया कि युवती का किसी लड़के से बातचीत को लेकर उसके पिता से अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान पिता कमलेश ने गुस्से में आकर अपनी बेटी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोट लग गई। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी  Read More सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी

मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 123/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक हंसिया भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल संदीप कुमार तथा कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार