प्रयागराज में उपनिरीक्षक भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन सतर्क।

पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, जिलाधिकारी तथा पुलिस उपायुक्त नगर ने संयुक्त रूप से शहर के कई परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
प्रयागराज।
 
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
 
पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, जिलाधिकारी तथा पुलिस उपायुक्त नगर ने संयुक्त रूप से शहर के कई परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से भी नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें