सोशल मीडिया पर अदालत और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी दो सगे भाई गिरफ्तार।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कैंट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संबंधित फेसबुक आईडी की जांच शुरू की।
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
सोशल मीडिया पर अदालत और न्यायाधीश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कैंट पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, लेकिन वे यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उन्होंने ऐसा आपत्तिजनक कमेंट क्यों किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों भाई जालौन जिले के उरई थाना क्षेत्र के रूरा अड्डू और पिया निरंजनपुर गांव के निवासी हैं। उनकी पहचान दीपक कुमार और देविंदर कुमार के रूप में हुई है। दोनों भाई खेती का काम करते हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद कैंट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संबंधित फेसबुक आईडी की जांच शुरू की। इसके लिए पुलिस ने Meta से संपर्क कर फेसबुक आईडी के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी। जांच के दौरान दोनों भाइयों के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने के पीछे कोई खास कारण नहीं बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी संस्था या न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक या अभद्र टिप्पणी करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
prayagraj uttar pradesh police प्रयागराज उत्तर प्रदेश पुलिस Police Action पुलिस कार्रवाई सोशल मीडिया टिप्पणी Social Media Comment न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी Comment Against Judge अदालत पर अभद्र टिप्पणी Objectionable Comment on Court दो भाई गिरफ्तार Two Brothers Arrested कैंट थाना Cantt Police Station फेसबुक पोस्ट मामला Facebook Post Case उरई जालौन Orai Jalaun साइबर जांच Cyber Investigation

Comments