नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
प्रयागराज में तैनात दरोगा जितेन्द्र यादव का निधन, पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी।
डॉक्टरों के अनुसार इलाज के दौरान उनकी आहार नली फट गई, जिससे उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
जनपद के कर्नलगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव (50) का शुक्रवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को पुलिस लाइन में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव मूल रूप से कानपुर के बीबीपुर चकेरी क्षेत्र के निवासी थे। वह पिछले करीब तीन महीनों से लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका लगातार इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के अनुसार इलाज के दौरान उनकी आहार नली फट गई, जिससे उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। काफी प्रयास के बावजूद चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके और देर शाम उनका निधन हो गया। शनिवार को प्रयागराज पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने नम आंखों से दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम सलामी के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक घर कानपुर भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव अपने कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। दिवंगत उपनिरीक्षक के परिवार में उनकी पत्नी ज्योति यादव और पुत्र कुनाल यादव हैं। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
prayagraj uttar pradesh police पुलिस विभाग प्रयागराज उत्तर प्रदेश पुलिस kanpur police department कानपुर स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल Swaroop Rani Nehru Hospital कर्नलगंज थाना Colonelganj Police Station दरोगा जितेन्द्र यादव Sub Inspector Jitendra Yadav पुलिस लाइन प्रयागराज Police Line Prayagraj राजकीय सम्मान State Honours चकेरी Chakeri पुलिस श्रद्धांजलि Police Tribute

Comments