Smartphone: मात्र 6199 में मिल रहा 8GB वाला स्मार्टफोन, जल्दी करें खरीदारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Smartphone: अगर आप 12GB रैम वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट कम होने की वजह से टेंशन में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय बाजार में अब ऐसे बजट स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ 8GB से लेकर 12GB तक की रैम ऑफर करते हैं। खास बात यह है कि इन फोन्स की कीमत ₹6,199 और ₹6,499 है और ये दाम बिना किसी बैंक ऑफर या डिस्काउंट के हैं। इन स्मार्टफोन्स में आपको बड़ा डिस्प्ले, 50MP तक का कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी भी मिलती है।

Lava O3 Pro: 6,199 में 8GB रैम का दम

लावा का Lava O3 Pro उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जो कम कीमत में भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इस फोन में 4GB रियल रैम और 4GB वर्चुअल रैम दी गई है, जिससे कुल रैम 8GB तक हो जाती है।

फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है और यह Unisoc T606 प्रोसेसर पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का HD+ स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

लगभग 5 वर्षो से हलिया ब्लॉक में जमे हुए हैं एडीयो पंचायत।  Read More लगभग 5 वर्षो से हलिया ब्लॉक में जमे हुए हैं एडीयो पंचायत। 

पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम Read More पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम

itel ZENO 10: 6,499 में 12GB तक रैम

कानपुर में कलेक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्लाबोल, CEC पर गंभीर आरोप लगाकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन Read More कानपुर में कलेक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्लाबोल, CEC पर गंभीर आरोप लगाकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अगर आप 12GB तक रैम वाला फोन चाहते हैं, तो itel ZENO 10 एक मजबूत दावेदार है। यह फोन अमेजन इंडिया पर 6,499 की कीमत में उपलब्ध है। इसमें 4GB रियल रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल रैम 12GB तक पहुंच जाती है।

फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है और यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.56 इंच का HD+ स्क्रीन मिलता है, जिसमें कंपनी डायनामिक बार फीचर भी दे रही है।

कैमरा सेक्शन में itel ZENO 10 में 8MP का AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें भी 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो डेली यूज के लिए काफी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments