Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, जबकि सोने के भाव में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में निवेशकों की नजर खासतौर पर चांदी पर बनी हुई है, जो लगातार नए स्तर छू रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज देशभर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है और आपके शहर में इनके ताजा रेट क्या हैं।

Gold Price Today: सोने में हल्की गिरावट

एमसीएक्स पर सुबह 10:59 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत में 23 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस समय सोना 1,39,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबारी सत्र के दौरान सोने ने 1,39,501 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,40,444 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई स्तर छुआ है।

Silver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी

चांदी के भाव में आज मजबूत तेजी देखने को मिली है। सुबह 11:05 बजे एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी 2,48,696 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसमें करीब 8,909 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई। चांदी का आज का लो स्तर 2,46,786 रुपये प्रति किलो और हाई स्तर 2,54,174 रुपये प्रति किलो रहा।

आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव

आज प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के रेट इस प्रकार रहे—

विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन Read More विकसित युवा से विकसित भारत' का संकल्प, लखनऊ में चौथे राष्ट्रीय चिंतन शिविर का समापन

कहां सबसे महंगा और सस्ता है सोना-चांदी?

दिए गए आंकड़ों के अनुसार भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगी है, जहां 1 किलो चांदी का भाव 2,49,370 रुपये चल रहा है। वहीं पटना और कानपुर में चांदी के भाव अपेक्षाकृत कम हैं।

सोने की बात करें तो रायपुर में 10 ग्राम सोना सबसे सस्ता है, जबकि भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा बनी हुई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें