Gold Silver Price: सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमतें ऑल टाइम हाई पर
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों से जारी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है और दोनों कीमती धातुएं लगातार नए शिखर छू रही हैं। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं।
24 कैरेट सोना 1.40 लाख के पार
आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,40,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले कल इसका रेट 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,05,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल
चांदी की कीमतों ने भी नया इतिहास रच दिया है। आज एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 2,40,100 रुपये हो गया, जो कल 2,34,100 रुपये था। कुछ शहरों में चांदी 2.54 लाख रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, जो ऑल टाइम हाई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,530.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। वहीं चांदी का हाजिर भाव 75.63 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में भी कीमती धातुओं में तेजी बनी रह सकती है।
देश के बड़े शहरों में आज सोने के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,40,030 रुपये, 22 कैरेट 1,28,360 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,05,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,40,630 रुपये, 22 कैरेट 1,28,910 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 1,07,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,40,030 रुपये और 22 कैरेट 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।
भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1,28,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments