सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के हाथ बांध कर मारपीट की,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर।
 
कानपुर नगर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सजेती क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव एक बार फिर खुल कर सामने आ गया, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। इस दौरान एक युवक असलहा लेकर मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़ लिया ,, आरोप है कि युवक के हाथ बांध कर उसके साथ जमकर मारपीट की गई, घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया,जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया, हालांकि दैनिक स्वतंत्र प्रभात वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
 
वायरल वीडियो सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर गांव का हैं, वीडियो में युवक के साथ की जा रही मारपीट साफ़ तौर पर देखी जा सकती है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही सजेती थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है, प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से वर्चस्व को लेकर तनातनी चली आ रही थी,
 
इसी रंजिश के चलते पहले कहा सुनी हुई,और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई, पुलिस का कहना है कि फिलहाल पीड़ित युवक की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस ने पीड़ित से तहरीर देने को कहा है , ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके,सजेती थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में है,इसकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है , जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे , उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें