ड्यूटी के दबाव में महिला वीएलओ की मौत, कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाए गंभीर सवाल

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

देवरिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगी महिला वीएलओ रंजू दुबे पर अनर्गल दबाव बनाया गया, जिसके चलते मानसिक व शारीरिक तनाव बढ़ने से उनकी कल मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही और दबावपूर्ण कार्यशैली इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को रुद्रपुर के मांझा नारायनपुर स्थित रंजू दुबे के पैतृक गांव पहुंच रहे हैं। उनके साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देने और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करने की बात कही है।

अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकारी कर्मचारियों पर चुनावी कार्यों के दौरान दबाव डाला जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने राज्य सरकार से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा, आश्रित को नौकरी तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गोरखपुर: पानी में डुबोकर की गई क्रूर हत्या, तीन अभियुक्त गिरफ्तार – Read More गोरखपुर: पानी में डुबोकर की गई क्रूर हत्या, तीन अभियुक्त गिरफ्तार –

ग्रामीणों ने भी बताया कि रंजू दुबे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी दबाव और अतिरिक्त कार्यभार से परेशान थीं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों की स्थिति है। प्रशासन की ओर से अभी तक मामले में विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं आई है।

03 दिन बीतने के बाद भी लापता लवकुश का नही लग रहा कोई सुरागपीड़ित परिजन लापता लवकुश के साथ अनहोनी होने की जताई है Read More 03 दिन बीतने के बाद भी लापता लवकुश का नही लग रहा कोई सुरागपीड़ित परिजन लापता लवकुश के साथ अनहोनी होने की जताई है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार