Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और सात जिलों में पारा 33 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक रहा, जो समय से पहले गर्मी बढ़ने का संकेत दे रहा है।

सबसे अधिक तापमान 34.3°C पलवल में रिकॉर्ड हुआ। भिवानी में 34.2°C, नूंह में 33.6°C, हिसार और नारनौल में 33.5°C, महेंद्रगढ़ में 33.4°C तथा गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 33 डिग्री से ऊपर रहा। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस की जा रही है। यदि यही रुख जारी रहा तो आने वाले दिनों में तापमान 35 डिग्री पार कर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बीच-बीच में हल्की बादलवाही संभव है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि 8 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क लेकिन परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मार्च की रात से 7 मार्च के बीच कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने और हवाओं की दिशा में बदलाव संभव है। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे Read More श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा में भीषण आग, मवेशियों को बचाने में सदानंद सिन्हा गंभीर रूप से झुलसे

रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। करनाल में न्यूनतम तापमान 12.8°C दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 13.8°C, गुरुग्राम में 12.9°C, रोहतक में 15.8°C और हिसार में 16.4°C रहा। औसतन न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण मौसम में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

धनरूआ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या Read More धनरूआ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें