नए यमुना पुल से कूदकर बिजली कर्मी ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ा निवासी शुभम शर्मा (28) के रूप में हुई है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो 
प्रयागराज। ।
 
सोमवार दोपहर नए यमुना पुल से कूदकर एक बिजली कर्मी ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुल और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घाट पर तैनात जल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी।
 
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ा निवासी शुभम शर्मा (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वह नए यमुना पुल पर पहुंचा और अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना मिलते ही घाट पर तैनात जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें