03 दिन बीतने के बाद भी लापता लवकुश का नही लग रहा कोई सुरागपीड़ित परिजन लापता लवकुश के साथ अनहोनी होने की जताई है

अशंकापीड़ित पत्नी गुड़िया ने कप्तानगंज थाने पर दी तहरीरहोली मनाने में व्यस्त होने के कारण कप्तानगंज पुलिस ने मामले का नही लिया संज्ञान - पीड़ित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिलेके कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत थूहा निवासी लवकुश कुमार का 03 दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है पीड़ित परिजनों ने लापता लवकुश कुमार के साथ कोई अनहोनी होने की अशंका जताई है। पीड़ित पत्नी गुड़िया ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर देकर लापता पति लवकुश कुमार के मोबाइल नंम्बर को सर्विलांस पर लगाकर जांच पड़ताल करने की मांग की है।
 
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत थूहा निवासी लवकुश कुमार दिनांक 28-2-26 को एक अति आवश्यक कार्य से दिल्ली गये थे। जबकि दिल्ली से दिनांक 03-03-2026 को शाम को 6:20 बजे पर अयोध्या एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14206 से वापस घर के लिए बैठे थे शाम को 05 बजे के आसपास  फ़ोन नंबर 9792548643 पर बात हुई थी । दिनांक 04 - 03 - 2026 सुबह से लापता लवकुश कुमार के फोन पर लगातार सम्पर्क करने की कोशिश किया जा रहा है लेकिन फोन बन्द होने के कारण सम्पर्क नही हो पा रहा है अर्थात् 03 दिन बीतने के बाद भी लापता लवकुश कुमार का अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा है।
 
पीड़ित परिजन बहुत परेशान हैं और दिल्ली से लेकर फैजाबाद तक खोजबीन कर रहा है । पीड़ित परिजनों द्वारा दिल्ली रेलवे स्टेशन , फैजाबाद रेलवे स्टेशन व कप्तानगंज थाने पर तहरीर दिया है लेकिन अभी तक दिल्ली जीआरपी , फैजाबाद जीआरपी व कप्तानगंज पुलिस लापता लवकुश कुमार का खोजने में नाकाम रही है । पीड़ित पत्नी गुड़िया ने बताया कि कप्तानगंज थाने पर तहरीर दी गई है लेकिन कप्तानगंज पुलिस होली में व्यस्त होने के कारण अभी तक मामले का संज्ञान नही लिया है । पीड़ित परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें